Ranchi:रेलवे लाइन के किनारे नग्न अवस्था में अज्ञात युवक का मिला शव, हत्या की आशंका,जांच में जुटी है पुलिस..
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार सिपही नदी पर बने रेलवे पुल के समीप से पुलिस ने रविवार को नग्न अवस्था में युवक का शव बरामद किया है। युवक की उम्र 40 के करीब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा रेलवे लाइन के पोल संख्या 413/9 के किनारे शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक का शिनाख्त करवाया परंतु नहीं हो पाईं।मृतक के सर व शरीर में चोट के निशान थे।आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया होगा। वहीं पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।उसकी पहचान नहीं हो पाया है।शिनाख्त होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा की युवक की हत्या हुई है या दुर्घटना हैं।

