राजधानी राँची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत…आत्महत्या या हादसा,जांच में जुटी है पुलिस
राँची। राजधानी राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहने वाले कोयला कारोबारी मनीष धानुका की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। मनीष धानुका ने आत्महत्या की है या यह हादसा था।पुलिस जांच कर रही है।
बताया जाता है कि धानुका का शव उनके घर के एक कमरे से बरामद किया गया है। शव के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि धानुका ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी है। हालांकि, कोतवाली पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।घटनास्थल और कमरे से बरामद हथियार की एफएसएल जांच भी कराई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय,कोतवाली थानेदार आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकेगी।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है।
इधर कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में आसपास के लोग और व्यवसायी मौके पर पहुँचे हैं।

