कोडरमा में 9 महीने की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी है पुलिस…

 

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले में अज्ञात कारणों के चलते एक गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली।मामला जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड का है जहां मृतका की पहचान 24 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका देवी मंडप रोड स्थिति अपने पति सोनू कुमार के साथ किराए के मकान में रहती थी।मृतका के पड़ोस में रहने वाले सपन कुमार ने बताया कि उन्हें शिवानी के घर से रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे उसके मकान के अंदर गए, वहां जाने पर इन्होंने देखा कि शिवानी का शव बेड पर पड़ा हुआ था और जब उन्होंने इस संबंध में उसकी बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि शिवानी ने आत्महत्या कर ली है।

बहन ने आगे बताया कि वह 9 महीने की गर्भवती थी और उसकी इसी महीने डिलीवरी होने वाली थी। इधर मृतका के पड़ोसी ने बताया कि शिवानी की डिलीवरी के लिए उसकी एक बहन यहां आई हुई थी।उन्होंने बताया कि मृतका का, पति और बहन से किसी बात को लेकर दोपहर में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसका पति दूसरे कमरे में चला और शिवानी भी दूसरे कमरे में चली गई।

जानकारी के मुताबिक पति कमरे में सो रहा था।इसी दौरान शाम को उसे बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पति अपने कमरे से बाहर आकर पत्नी के कमरे में आकर देखा तो कि वह कमरे में मृत अवस्था में थी।जिसके बाद उन लोगों ने शव को कोडरमा के सदर अस्पताल लेकर चले गए।

बता दें कि मृतका के पहले से दो बेटे हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी हैं।

“महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं”: विनय कुमार ,थाना प्रभारी ,तिलैया थाना

error: Content is protected !!