राँची के खलारी में पुलिस गश्ती पर गोलीबारी,एक जवान घायल..जांच में जुटी है पुलिस…

राँची।जिले के खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के दौरान दो बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है।यह घटना रविवार की देर रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है।अपराधियों ने थाना के हवलदार रामशरीक वर्मा को पैर में गोली मार दिया है।घायल हवलदार को देर रात ही राँची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि हवलदार खतरे से बाहर हैं।वहीं सूचना है कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस मामले में राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात गश्ती के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा।पुलिस ने रोककर जब पूछताछ करने लगा तो उसी दौरान एक जवान के पैर में गोली मारकर भाग गया।घायल जवान खतरे से बाहर हैं।आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात खलारी थाने की पुलिस रात में गश्ती कर रहे थे।इसी बीच खलारी-राय के रास्ते मे निर्मल महतो चौक के पास दो बाइक पर चार युवक उसी रास्ते से पुलिस गाड़ी के आगे पीछे हो रहा था।बाइक सवार का चेहरा ढका हुआ था।शंका होने पर पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया।बाइक सवार रुकने पर हवलदार ने नकाब हटाने और इतनी रात को कहाँ जा रहा है।उसके बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी।चार पांच राउंड फायरिंग होने की खबर है।इसी दौरान अपराधियों ने हवलदार के पैर में गोली मारकर फरार हो गया।वहीं गोली बाइक सवार या  कार सवार ने चलाया है ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।फिलहाल गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर जवाबी कार्रवाई करने के बजाय पुलिस घायल जवान को लेकर थाना पहुँच गए।सवाल है जब अपराधियों ने गोलीबारी की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं किया ? गोलीबारी की घटना की जांच की जा रही है।गोली आपराधिक गिरोह या किसी उग्रवादी संगठन ने चलाया है।जांच पड़ताल जारी है।वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अवैध बालू गाड़ी इस रास्ते से बड़ी संख्या में चलती है।

 

error: Content is protected !!