नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है।जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 4 युवकों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन आरोपी पीड़िता के लिए नए कपड़े लाए और उसे बस में बिठाकर चले गए। जब लड़की चिल्लाई और विरोध किया, तो दरिंदों ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया।साथ ही किसी को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

लड़की के पास उसके पिता का फोन था।आरोपियों ने वह भी छीन लिया।पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई।इसके बाद पीड़िता और उसकी मां नजदीकी थाने गईं और अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान और मंझारी थाना प्रभारी दिलीप मांझी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से फटे कपड़े बरामद किए गए। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी दोनों आरोपियों से दोस्ती हुई थी। सोमवार को एक आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया कि वह उसे उसकी मौसी के घर छोड़ देगा।

कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान ने बताया कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

error: Content is protected !!