लोहरदगा:तालाब में मिला पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी का शव, जांच में जुटी पुलिस…

 

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली गांव निवासी पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी संजय भगत का शव सोमवार को भक्सो स्थित एक तालाब से बरामद किया गया। संजय भगत की हत्या कर उसके शव को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया गया था। सोमवार को तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने तालाब में शव को देखा और सदर थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।संजय पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे।वह जेल भी जा चुका है। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था।घटना के संबंध में परिजन आरोप लगा रहे हैं कि जमीन विवाद में संजय की हत्या की गई है।वह पिछले शुक्रवार से घर से लापता था।परिजनों ने शनिवार को सदर थाना को सूचना दी थी। इसी बीच सोमवार को संजय का शव भक्सो तालाब से बरामद किया गया।

इधर एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या का मामला लग रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, संजय को सदर थाना पुलिस ने छह जनवरी 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संजय के खिलाफ लोहरदगा थाना में कांड संख्या 239/20 दर्ज है। डेढ़ साल पहले उसे राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।जबकि वर्ष 2016 में भी लोहरदगा सदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संजय की हत्या किसने की।पुलिस मामले की जांच कर रही है।परिजनों ने संजय के लापता होने को लेकर सदर थाना में बीते शुक्रवार को आवेदन दिया था।जिसमें उन्होंने जमीन विवाद में तीन लोगों पर उसे गायब करने का आरोप भी लगाया था।अब इस आवेदन में हत्या की प्राथमिकी की धारा जोड़ दी गई है।

error: Content is protected !!