Ranchi:युवती पर पेट्रोल अटैक मामले में जुड़ा गैंगस्टर का एंगल, जांच में जुटी पुलिस
राँची।झारखण्ड के राँची जिले के कांके इलाके में एक युवती पर हुए लिक्विड अटैक का तार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से जुड़ गए है। पहले यह आशंका जताई गई थी कि युवती पर एसिड अटैक किया गया है,लेकिन जांच के बाद मामला कुछ और ही निकला।
क्या है मामला ?
कांके इलाके में एक युवती पर पेट्रोल फेंकने का मामला सामने आया है।युवती अपने घर में थी और उसी दौरान चार की संख्या में आए अपराधी युवती के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया।पेट्रोल युवती की आंखों में चला गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और रोने-चिल्लाने लगी।उसकी आवाज सुनकर परिजन अपने कमरे से निकले और युवती को आनन-फानन में कश्यप आई हॉस्पिटल ले गए।जहां युवती का इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की आंख का कॉर्निया क्षतिग्रस्त हुआ है।
डॉ भारती कश्चप ने बताया कि आंख से पेट्रोल वॉश कर निकाल दिया गया है।फिलहाल युवती ठीक है।घटना की जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस युवती के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से अपराधियों का फुटेज खंगाल रही है।वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़िता को हर संभव इलाज मुहैया कराया जाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
गैंगस्टर अमन के नाम पर इंस्टाग्राम पर दे रहा था धमकी
कांके के टेंडर ग्राम की रहने वाली घायल युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।युवती ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह हिंदपीढ़ी के एक युवक से होने वाला है।जिससे उसका विवाह होने वाला है, उसके इंस्टाग्राम आईडी में एक युवक 24 जुलाई से लगातार उन्हें धमकी दे रहा है।आरोपी युवक खुद को गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह का सदस्य पवन श्रीवास्तव बताया है।
आरोपी युवक उसे और उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।घटना से एक महीना पहले भी शिव शर्मा नामक युवक उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। युवती ने दावा किया है कि इन्हीं दोनों ने उन पर हमला कर पेट्रोल फेंका है।
घर के आंगन में खड़ी थी युवती
पीड़िता की ओर से कांके थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया कि वह शनिवार को दिन के साढ़े बारह बजे नहाने के बाद घर के आंगन में खड़ी थी।इसी दौरान एक लड़का उनके घर में घुसा और उसके हाथ में प्लास्टिक के बोतल में रखा कुछ पदार्थ उनके चेहरे पर फेंक दिया।जिससे उनकी आंखों में जलन होने लगी। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी।जलन इतना ज्यादा हो रहा था कि वह आंख भी नहीं खोल पा रही थी।उसकी आवाज सुनकर उसके परिजन बाहर आए।इसके बाद उसकी मां और कुछ पड़ोसियों के सहयोग से उसे कश्यप आई हास्पिटल ले गए।
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
एसएसपी ने बताया कि पीड़िता ने अमन श्रीवास्तव के गैंग के अपराधी के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही है।पूर्व में एसिड फेंकने की बात सामने आई थी, जो जांच में गलत निकला। युवती बिल्कुल स्वस्थ है। इस मामले में जो लोग भी आरोपी हैं, उन्हें किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

