पांकी में घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।पीड़िता पास के गांव फुलवरिया में दशहरा के मौके पर पंडाल में पर्दे पर चल रहे धारावाहिक रामायण देखकर रात में घर लौट रही थी।इसी दौरान आरोपी साजिद रजा उर्फ सोनू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पांकी पुलिस के हवाले किया।पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने बताया कि दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने के बजाय थाना के मुंशी सुदामा राम द्वारा पीड़िता को डराया धमकाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एसपी से बात की।उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।वहीं नाबालिग से दुष्कर्म के बाद इलाके में लोग गुस्से में हैं।आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!