संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी महिला,प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीया युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसका इलाज पश्चिम बंगाल के बर्धमान में चल रहा है।इसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता की मां ने उसके प्रेमी मोंगला देहरी और मोंगला की पत्नी पर यह आरोप लगाया है कि आपसी लड़ाई-झगड़े में दोनों मिलकर मेरी बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।इधर पुलिस में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हालांकि यह पूरी घटना 13 नवंबर की ही है। पर पीड़िता जब जली तो पुलिस द्वारा गंभीरता दिखाते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया था।इस वजह से मामला प्रकाश में नहीं आया।दो दिन पूर्व 13 नवंबर गुरुवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला गंभीर रूप से जल गई है। इस जानकारी को पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और महिला को पहले निकटवर्ती पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बर्धमान रेफर कर दिया।

इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने पास के गांव मंझलाडीह के मोंगला देहरी और उसकी पत्नी पर यह आरोप लगाया है कि इन दोनों ने मिलकर मेरी बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह जल गई है।इधर पीड़िता की मां ने इस पूरे मामले को लेकर शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या 120/25 दर्ज कराया है।जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), 115(2), 118(2), 109 (1)3(5) अंकित किया गया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि मोंगला देहरी और मेरी बेटी जो विधवा है, उन दोनों के बीच 03 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।लेकिन इधर कुछ महीनों से दोनों आपस में काफी लड़ाई-झगड़ा करते थे। इसी क्रम में 13 तारीख की रात मोंगला अपनी पत्नी के साथ मेरी बेटी के ससुराल पहुंचा और उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, जिससे वह पूरी तरह से जल गई है।इधर पुलिस में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी मोंगला को आज शनिवार को शिकारीपाड़ा बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरे मामले पर शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि पीड़िता का इलाज बर्धमान में चल रहा है।जब वह बोल पाने की स्थिति में आएगी तो उनके बयान के बाद मामला ज्यादा कुछ क्लियर हो पाएगा। पूरे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।इधर पीड़िता की मां ने जो एफआईआर दर्ज कराया है उसके आधार पर प्रेमी को हमने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!