पलामू:किराये के मकान में प्रेमी की हत्या करके प्रेमिका हुई फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बारा में प्रेमिका एक किराए के मकान में अपने प्रेमी की हत्या कर फरार हो गयी। पुलिस ने उसे मेदिनीनगर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया है कि रविवार की रात करीब 9:30 बजे प्रेमिका अपने प्रेमी की हत्या करके फरार हो गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पता चला कि नौडीहा बाजार के कवल पंचायत के भीतिहरवा गांव का अनुज कुमार यादव नौडीहा बाजार में निजी अस्पताल चलता था।

अनुज को अपने ही अस्पताल की नर्स से प्रेम हो गया।नर्स पलामू जिले के ही चैनपुर की रहने वाली है।अनुज अपनी प्रेमिका के साथ छतरपुर के बारा में विनोद प्रजापति के यहां एक मकान किराए पर लेकर वहां रहने लगा। पुलिस ने यह भी कहा है कि मृतक अनुज शादीशुदा था।उसके दो बच्चे भी हैं।

मेदिनीनगर पुलिस को महिला ने बताया की रविवार की रात को उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी।बाद में उसके शव को कमरे में छोड़कर वह थाने आ गई।उसने पुलिस को बताया कि अनुज ने आत्महत्या कर ली है।उसका शव कमरे में पड़ा है।इसके बाद वह थाने से फरार हो गयी।पुलिस बारा पहुंची, तो देखा कि विनोद प्रजापति के घर में अनुज का शव जमीन पर पड़ा है। पुलिस को उसकी मृत्यु संदिग्ध लगी। अनुज की गर्दन में एक सफेद रंग का गमझा था, जिससे उसकी हत्या की गयी थी। उसके मुंह से खून भी निकल रहा था।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।शव को थाने ले आई।

अनुज की प्रेमिका को उसके मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मेदिनीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक अनुज के भाई ने बताया कि रविवार को दोपहर में उसका भाई उसके साथ नौडीहा स्थित अस्पताल में ही था। करीब एक बजे दोपहर में अनुज मोबाइल अस्पताल में ही छोड़कर कहीं चला गया।देर शाम तक अनुज वापस नहीं आया, तो उसे चिंता होने लगी।आसपास में पता किया, लेकिन अनुज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान छतरपुर से किसी ने फोन करके उसे इस घटना की जानकारी दी।पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवती ने अनुज की हत्या क्यों की।इस हत्याकांड में कोई और भी तो शामिल नहीं है।