Ranchi:यौन शोषण के आरोप में जवान गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अजय सिंह मुंडा उर्फ जय सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध 25 दिसंबर 2023 को चुटिया थाना में शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार अजय सिंह मुंडा अनगड़ा का रहने वाला है। उसने अपना नया घर बुंडू थाना क्षेत्र में बनाया है।गुमला की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह सीआरपीएफ के जवान हैं और उड़ीसा में पदस्थापित है।उसने झांसे में लेकर पीड़िता को चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल में लाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।इसके बाद पीड़िता ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस सम्बंध में चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकान्त ने बताया कि मामले में कोर्ट से वारंट निकला था।आरोपी ने बेल लेने की कोई पहल नहीं किया था।फरार चल रहा था।इसी दौरान सूचना मिली कि जवान में बुंडू आया हुआ है।जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जवान मूल रूप से अनगड़ा का रहने वाला है और ओडिशा में वह पोस्टेड है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

इधर सूत्रों से जानकारी मिली कि जवान की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद केस दर्ज कराने वाली लड़की भी राँची आई थी।सूत्रों के अनुसार मामले में पहले समझौता हो गया था लेकिन कोर्ट में किसी प्रकार समझौते के लिए प्रयास नहीं किया गया था।गिरफ्तार जवान की पत्नी और परिजन भी राँची पहुँचे थे।

error: Content is protected !!