Ranchi:अवैध हथियार के साथ अपराधी पवन नाग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची। नामकुम के खरसीदाग क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी पवन नाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पल्सर बाइक पर हथियार लेकर घूम रहा है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।खरसीदाग़ ओपी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खरसीदाग क्षेत्र में छापेमारी की और पवन नाग को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पवन नाग के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस लिए किया जाना था।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है।खरसीदाग़ ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस अब पवन नाग से पूछताछ कर उससे की जानकारी जुटाई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पवन नाग का किसी अपराधी गिरोह से तो नहीं जुड़ाव है।पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!