मुहल्ले के लोगों ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने चार महिला को लिया हिरासत में…

 

गिरिडीह।जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह के पास एक घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है।मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवतियों को हिरासत में लिया है।मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।जानकारी के अनुसार जिस मकान में आरोपी रह रही थी, वह लेदा निवासी टेकलाल मंडल का है। यहां तीन फ्लैट में से दो में परिवार रहता है।महिलाएं व युवतियां करीब एक महीने से वहां रह रहीं थीं।स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाओं व युवतियों के आने के बाद लगातार पुरुषों का आना-जाना हो रहा था। पड़ोसियों ने जानकारी पूछताछ की, तो घर में रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था।सोमवार की देर शाम जब दो पुरुष कमरे में आये और एक कमरे से बाहर निकल रहा था, तब पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन, वह भागने में सफल रहे।पड़ोसियों ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन कमरे को अंदर से बंद मिला। महिला पुलिस के आने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला।इसके बाद पुलिस फ्लैट में प्रवेश कर तलाशी ली।तलाशी में वहां दो महिलाएं और दो युवतियां मिलीं।पुलिस का कहना है की फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!