स्कूल बस ने राहगीर को कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत, बच्चों की चिंता किए बगैर ड्राइवर ने हाई स्पीड में बस ले भागा…

 

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिला में स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने सड़क पर चलते हुए एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारने के बाद कुचलते हुए आगे निकल गयी। इस दुर्घटना के बाद घबराहट में ड्राइवर में काफी तेजी से स्कूल बस को भागते हुए स्कूल कैंपस तक पहुंचा दिया। गनीमत रहा कि बस में बैठे दर्जनों छात्रों की जिंदगी सुरक्षित रही और कोई बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गयी।। लेकिन बस के बैठे बच्चों की चीख पुकार मच गई।

बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास स्थित सड़क पर एक स्कूल बस के द्वारा सड़क पर चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में 49 वर्षीय हजारीबाग रोड के रहने वाले धनेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त स्कूल बस में बच्चे सवार थे।

हादसे में जो शख्स मारा गया वो झोपड़ी में रहकर अपने और अपने परिवार का पेट पालता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे सेक्टर 4 थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात स्कूल बस के द्वारा टक्कर मारी गई है जिस कारण मौत हुई है।बस स्कूल की थी यह पता लग चुका है लेकिन बस किस स्कूल का है और इसका नंबर क्या है यह पता लगाने में जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!