राँची रेलवे स्टेशन के बाहर हो रहे हंगामे की सूचना पर पहुंची पीसीआर जवान को मारकर फाड़ दिया था सिर,आरोपी गिरफ्तार
राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन राेड स्थित फुटब्रीज के पास पीसीआर 21 के जवान काे मारकर सिर फाड़ने वाले आराेपी काे 5 दिनाें बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आराेपी का नाम बिपिन बिहारी टुडू है और वह मलू रूप से ओडिशा के मयूरभंज स्थित जामदाग के तराना गांव का रहने वाला है। बिपिन 25 दिसंबर की देर रात एक बजे स्टेशन राेड में हंगामा कर रहा था। इसके बाद पीसीआर 21 में तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचकर बिपिन काे पकड़ना चाहा ताे ड्यूटी में तैनात जवान अनिल चंद्र साहा को मारकर सिर फाड़ दिया। जवान का सिर फाड़ने के बाद आराेपी वहां से फरार हाे गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जवान काे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामले में ड्यूटी पर तैनात एएसआई याेगेंद्र कुमार 28 दिसंबर काे आराेपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए छापेमारी कर स्टेशन राेड से आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जेल जाने से पहले आराेपी बिपिन ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
आरोपी
पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक ,25 दिसम्बर की देर रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन के बाहर आरोपी और एक युवक से किसी बात पर लड़ाई होने लगा।इसी दौरान आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।देर रात चाकूबाजी की सूचना पुलिस को मिली।सूचना पीसीआर 21 वहां पहुँची तो भीड़ जुटी हुई थी।इसी बीच आरोपी को कुछ लोग पकड़कर रखा था।पुलिस जब वहाँ पहुँची तो लोगों ने आरोपी को छोड़ दिया।इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिस जवान के सिर पर डंडे से ज़ोरदार प्रहार कर दिया और फरार हो गया।चुटिया पुलिस भी मौके पर पहुँची और चाकूबाजी में घायल युवक को रिम्स भेजा और गंभीर रूप घायल हुए जवान को भी तुरन्त अस्पताल ले गया।वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की लेकिन रात में नहीं मिला।घटना के तीसरे दिन आरोपी को स्टेशन के बाहर एक झोपड़ी से पकड़ा।उसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

