पलामू पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के माँ-बेटा समेत पांच को किया गिरफ्तार
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला पुलिस ने चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह से जुड़े हुए पांच सदस्यों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सदस्यों में माँ-बेटे भी है.ये गिरोह झारखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के इलाके में चोरी के घटनाओं को अंजाम देते हैं।बताया जाता है कि पलामू जिले के चैनपुर इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों के पास कुछ चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले. पुलिस ने सभी से पूछताछ की,जिसके बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है।पुलिस ने गिरोह से जुड़े हुए मेरी नगर के कुंड मोहल्ला के रहने वाले राजा कुमार उर्फ राजा डोम, लक्की कुमार, आकाश कुमार, आशु कुमार और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार गिरोह के पास से पुलिस ने 30 ग्राम सोने के जेवर जबकि 350 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लोहे के कई उपकरण को बरामद किया है जो ताला और गेट तोड़ने में इस्तेमाल होता है।चोरों का अंतर्राज्यीय गैंग किसी भी तरह के मोबाइल का इस्तेमाल नही करता है।गिरोह के सदस्य नशे के आदि हैं, दिन में यह घूमते हैं और खाली घरों को खोजते है।रात में गिरोह का सदस्य खाली घर को निशाना बनाते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।गिरोह के सदस्य स्थानीय जेवर के कारोबार को चोरी की सामग्री को बेच देते हैं।कई मामलों में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राँची के अपर बाजार के इलाके में सोने के जेवरात को बेचा गया है।एसपी ने बताया कि पुलिस ने पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सदस्यों में एक महिला है, जो मास्टरमाइंड की माँ है।गिरफ्तार एक सदस्य का बहन भी गिरोह में शामिल है जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार सदस्यों ने उत्तर प्रदेश, गढ़वा एवं पलामू के इलाके में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। 24 चोरी के घटनाओं का उद्भेदन हुआ है।पुलिस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर रही है पूरे मामले में आगे की अनुसंधान जारी है।गिरोह के सदस्यों का सीसीटीवी उत्तर प्रदेश एवं कई इलाकों में चोरी के दौरान कैद हुए। 15 अगस्त को राजा एवं आकाश जेल से बाहर निकले थे जिसके बाद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।इस छापेमारी में डीएसपी राजीव रंजन, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो,ज्योतिलाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

