पलामू पुलिस ने अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के आठ शूटर को किया गिरफ्तार…
पलामू।झारखण्ड के पलामू पुलिस को गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े हुए आठ शूटरों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शूटरों के पास से दो पिस्तौल, दो देसी कट्टा समेत गई सामग्री बरामद हुई है।बताया जाता है कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह का आपसी गठजोड़ है। यह गिरोह नेशनल हाइवे फोरलेन का कार्य करवा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी वसूलना चाहता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा के इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े हुए आठ शूटरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा के मेरौनी निवासी अमित चौधरी, लेस्लीगंज के चौरा निवासी आकाश शुक्ला, तरहसी निवासी कौशल पासवान, सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी नीरज चंद्रवंशी, पाटन के इमली निवासी अख्तर अंसारी, लेस्लीगंज के हरतुआ निवासी अविनाश गिरी, पाटन के सुठा निवासी बॉबी कुमार शामिल हैं।
पूरी कार्रवाई के दौरान पलामू पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है।प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह एक हो गए हैं।दरअसल, दोनों गिरोह के बीच दोस्ती कुबेर नाम के एक अपराधी ने करवायी थी।कुबेर एक छद्म नाम है जिसे प्रिंस खान गिरोह इस्तेमाल करता है।
पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है पलामू के इलाके में सुजीत सिन्हा ही प्रिंस खान को शूटर और कई तरह की जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। कुबेर नाम का अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच हर तरह की जानकारी साझा करता है।दोनों के बीच की सबसे बड़ी कड़ी कुबेर ही है।कुबेर कौन है पुलिस इसकी जांच भी कर रही है।
एसपी ने बताया कि प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा ने हाथ मिलाया है।कुबेर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कुबेर वास्तिवक नाम भी हो सकता है और फेक भी हो सकता है। गिरफ्तार अमित चौधरी कुबेर, सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान से सीधे जुड़ा हुआ है।अमित चौधरी मास्टरमाइंड है और वह विदेश फरार होने वाला था। घटना के बाद सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान हालात पर निर्णय लेते हैं कि जिम्मेवारी किसे लेनी है। बरामद पर्चा में प्रिंस खान लिखा हुआ है।प्रिंस खान विदेश में है गिरोह इसका फायदा उठाना चाहता है।
गिरफ्तार शूटरों ने पलामू पुलिस को कई बड़ी जानकारी दी है। गिरफ्तार अमित चौधरी ने पलामू पुलिस को बताया है कि रंगदारी की घटना के लिए फायरिंग के बाद पकड़े नहीं जाने पर सुजीत सिन्हा जिम्मेवारी लेता है। फायरिंग के बाद पकड़े जाने पर प्रिंस खान जिम्मेवारी लेता है। इसके पीछे बड़ी वजह है कि प्रिंस खान दुबई में है और उसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई मुश्किल है। गिरफ्तार अमित चौधरी सबसे बड़ा गिरोह का चेहरा है।
पुलिस की छापेमारी में एसडीपीओ राजीव रंजन, इंस्पेक्टर सुरेश राम, सदर थाना प्रभारी लालजी, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार, राजू कुमार गुप्ता शामिल थे।

