पलामू पुलिस ने तीन क्विंटल से अधिक डोडा के साथ 8 तस्कर को किया गिरफ्तार, करीब 33 लाख कैश बरामद

पलामू।झारखण्ड के पलामू पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों में चार पंजाब के रहने वाले हैं।गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 33 लाख नगद और तीन क्विंटल अफीम का डोडा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक,पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के पास, पंजाब के लुधियाना के रहने वाली एक महिला ने कॉल पर बताया कि उसका भाई, झारखण्ड घूमने गया था।उसका अपहरण हुआ है और 10 लाख की फिरौती मांगी गई है।महिला ने पलामू पुलिस को अपने भाइयों की फोटो भी भेजी।इसी सूचना आलोक में पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया।सर्च अभियान में पुलिस को पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी में एक कार बरामद हुई है कार के साथ तीन क्विंटल डोडा बरामद हुआ है।इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान में, पंजाब के लुधियाना के जमालपुर के रहने वाले हरमीत सिंह, सतबीर सिंह, जोधेवाला के पारस चौहान और टिब्बा के ओम प्रकाश तिवारी, पिपराटांड़ के डब्लू यादव, पिपराटांड़ के तितलंगी कर पिंटू कुमार, रिंकू कुमार और नीरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नीरज कुमार पासवान पिपराटांड़ के चौकीदार का बेटा है।अफीम की तस्करी और अपहरण की कथित कहानी की जानकारी, पिपराटांड़ थाना में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों के पास पहले से थी। पकड़े गए सभी आरोपी अफीम के तस्कर हैं।पंजाब के तस्कर पांचवीं बार इलाके में आए थे।तस्कर झारखण्ड के चतरा जिले से अफीम लाते थे और पलामू के इलाके में डिलीवरी करते हैं।

एसपी ने बताया कि पिपराटांड़ से पकड़े गए सभी आरोपी अफीम की तस्करी में लिप्त हैं, उनके घर में ही नगद रखा हुआ था।गिरफ्तार पिंटू यादव, डब्लू यादव और उसके साथियों की नियत खराब हो गई थी।जिसके बाद पिंटू कुमार यादव के खाते में 7.5 लाख नगद रकम आई थी। 10 लाख की मांग की गई थी। मामले में थाना पुलिस कर्मियों की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच बिठाई गई है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पलामू पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि ओमप्रकाश तिवारी नाम का व्यक्ति ही, अफीम की तस्करी का मिडिल मैन है।ओमप्रकाश तिवारी ही अपहरण को लेकर परिजनों से बात करता था।कॉल करने वाली महिला, पंजाब के लुधियाना में सरकारी डॉक्टर के पद पर पदस्थ तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश तिवारी नशे का आदि है।गिरफ्तार आरोपी पहले भी पांच बार पलामू के इलाके में आ चुका है।

पुलिस ने अब तक अफीम तस्करों के पास से, 33 लाख नगद बरामद किया है।पुलिस ने अभियान के दौरान ट्रकों से कई क्विंटल डोडा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस के छापेमार अभियान में लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन, सब इंस्पेक्टर रामचंद्र सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

error: Content is protected !!