पलामू:पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत 9 लोग धराया..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रैकेट में शामिल 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।गिरफ्तार मास्टरमाइंड में एक महिला भी शामिल है, जिसके घर से ही रैकेट का संचालन हो रहा था।पुलिस को सूचना मिली थी कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के सद्दीक मंजिल चौक के पास सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है।इसी सूचना के आधार पर, मेदिनीनगर टाउन पुलिस ने डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में छापेमारी की. जिसके बाद पुलिस ने रैकेट संचालक के साथ कुल 9लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

गिरफ्तार लोगों में चार पुरुष और जबकि पांच महिलाएं हैं।रैकेट में पकड़ी गई सारी महिला पलामू की रहने वाली है। रैकेट के मामले में गिरफ्तार लोगों में चैनपुर, लेस्लीगंज और सदर थाना क्षेत्र के लोग हैं। जिनमें अमित कुमार, आकाश कुमार, रामजी चौधरी, रुस्तम तिग्गा के नाम शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार,पलामू एसपी को मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।पुलिस की छापेमारी में सभी लोग पकड़े गए हैं।जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी में टाउन थानेदार ज्योतिलाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि देह व्यापार का संचालन सुनीता नामक महिला के घर में हो रहा था।पुलिस ने सुनीता को भी गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!