गोड्डा:जमीन विवाद में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक कि मौत,दो गंभीर रूप से घायल…

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिला में हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव में जमीन विवाद में दो गुटों में हुए संघर्ष में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है।जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खूनी संघर्ष के बाद सभी को महागामा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन हिदायत सिद्दीकी नाम के व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी के दो घायलों को गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है।परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महागामा स्थित कन्या प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे, जिनका नाम हिदायत सिद्दीकी है। महागामा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है। प्रथम दृष्टि में ये जमीन का विवाद हैं।पुलिस इन सभी बिन्दुओं पर तहकीकात कर रही है।दोषी व्यक्ति के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की जाएगी।इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे खेत पर गए थे, इसी दौरान उनके गांव के ही लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो हुई और जिसके बाद मारपीट शुरू कर दी गई।जब घर से परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ऊपर लाठी डंडों से कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।जिनमें उनके बेटे की अस्पताल में मौत हो गई और दो लोग की हालत गंभीर है

error: Content is protected !!