Ranchi:पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार युवक को कार से कुचलकर हत्या करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी
राँची।राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोप पंप पर स्कूटी सवार को कुचलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी का नाम अली जोहेब है।वह लोअर बाजार थाना इलाके का रहने वाला है।जगरनाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को पेट्रोल पंप परिसर में विवेक तिर्की और मारुति वैन में सवार युवकों के साथ विवाद हो गया था। दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई थी। इसके बाद कार चालक ने स्कूटी सवार को कुचलते हुए भाग गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विवेक को एक निजी अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गयी थी।मामले में कार चालक सहित 6 लोगों के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। साथ ही उसकी कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल है।जिनकी पहचान हुई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।

