फोन पर पत्नी को कहा सुबह राँची आयेगी तो मुलाकात नहीं होगी…पत्नी पहुँचीं तो कमरे में फंदे से लटका मिला पति…..

राँची। नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराटोली स्थित एक गैरेज में जामताड़ा निवासी विजय मरांडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वह पतराटोली स्थित श्रीराम इंजीनियरिंग गैरेज में रहता था एवं चालक का काम करता था।स्थानीय लोगों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।जानकारी के अनुसार उसने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सुकुरमनी हांसदा से फोन पर बात कर कहा कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है। पत्नी ने समझाया एवं शनिवार को राँची पहुंचने की बात कही।उसने कहा तुम राँची आऐंगी तो मुझसे मुलाकात नहीं हो पाएगी।पत्नी बेटे को लेकर शनिवार को गैरेज के समीप कमरे में पहुंची तो देखा की उसके पति ने पंखे में फांसी लगा ली थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिला से चेन छिनतई

नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरार पेट्रोल पंप के समीप स्थित बैंक गली में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिला सुनैना सिन्हा से बाइक सवार दो स्नैचरों ने चेन छीनकर फरार हो गए।जोरार पंडित सदन की रहने वाली महिला मॉर्निंग वॉक पर निकलीं थी इसी दौरान बाइक सवार उनके पास पहुंचे एवं चेन छिनतई कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तब तक स्नैचर फरार हो चुके थे।मामले में पुलिस ने बताया कि अबतक चेन छिनतई की लिखित शिकायत या सूचना नहीं दी गई है।

error: Content is protected !!