सैलून संचालक की हत्या,निर्माणधीन मकान के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ शव,जांच में जुटी है पुलिस…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध के इलाके में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक से सैलून संचालक का शव बरामद हुआ है।सैलून संचालक की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया।सैलून संचालक सुदामा ठाकुर को गला दबाकर और पत्थर कूचकर हत्या की गई है। सुदामा ठाकुर पाटन थाना क्षेत्र के सचदेवा का रहने वाला था और फिलहाल चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध के इलाके में रहता था। जबकि विवेकानंद चौक पर सैलून का संचालन करता था।

दरअसल जिस निर्माणाधीन घर से शव बरामद हुआ है।उसका निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से बंद था। शुक्रवार को मजदूर घर में काम करने के लिए वहां पहुंचे। इसी क्रम उन्होंने देखा कि सेप्टिक टैंक के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा का नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान सुदामा ठाकुर के रूप में हुई।मौके से एक कार को भी बरामद किया गया है।

इस घटना को लेकर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और हत्या के कारणों का पता लग रही है।व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार को सुदामा घर से सब्जी खरीदने की बात बोलकर निकला था लेकिन रात में वापस नहीं लौटा।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!