राँची के बुढ़मू में ग्रामीण डॉक्टर की गला का’ट कर हत्या,इलाके में मचा हड़कंप, एक आरोपी गिरफ्तार…

 

राँची।जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह घर में घुसकर बंगाली डॉक्टर सपन दास की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।सपन दास पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पिछले 7-8 सालों से बुढ़मू में रह कर ग्रामीणों का इलाज कर रहे थे।इलाके में बंगाली डॉक्टर के नाम से सपन दास चर्चित थे।

बताया जाता है कि जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में काम करने वाले सपन दास की गला काट कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह करीब नौ बजे दो व्यक्ति सपन दास के घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने सपन दास को पकड़ा उसका गला रेत दिया। अत्यधिक खून बहने की वजह से सपन की मौके पर ही मौत हो गई।

सपन की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे। हालांकि अत्यधिक नशा करने की वजह से एक आरोपी वारिश नामक युवक पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है लेकिन हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई।हत्या की खबर सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एसपी, डीएसपी,बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना प्रभारी पहुँचें हैं।

पुलिस के अनुसार, बंगाल के रहने वाले सपन दास की गला रेत कर हत्या की गई है।एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।हत्या की वजहों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सपन दास पिछले 7-8 सालों से गांव में ही किराए का मकान लेकर ग्रामीण चिकित्सक के तौर पर गांव वालों का इलाज किया करते थे।ग्रामीण उन्हें बंगाली डॉक्टर कहकर संबोधित करते थे और वह इसी नाम से फेमस भी थे।बंगाली डॉक्टर की हत्या से ग्रामीण भी हैरान है।ग्रामीणों ने बताया कि सपन दास का गला इतने बर्बरता के साथ काटा गया था कि चाह कर भी वे लोग उन्हें बचा नहीं पाए।

error: Content is protected !!