हत्याकांड का खुलासा:पड़ोसी ने चार फीट रास्ते के लिए सुपारी देकर पड़ोसी की हत्या करवा दी, एक अपराधी गिरफ्तार
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में चार फीट के रास्ते के लिए पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को कटार से कटवा दिया।इस हत्याकांड में जिस कटार का इस्तेमाल हुआ है वह नारियल काटने में इस्तेमाल होता है। 27 अक्टूबर को पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में जसमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब नामक वेल्डिंग दुकानदार की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी।पलामू पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।जसीमुद्दीन की हत्या के आरोप में पलामू पुलिस ने तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा में रहने वाले अब्दुल रमजान को गिरफ्तार किया है।दरअसल, जसीमुद्दीन हत्याकांड को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया है। मात्र चार फीट रास्ते के लिए जसीमुद्दीन अंसारी की हत्या हुई है।इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड जसीमुद्दीन का पड़ोसी इरफान अंसारी है।
एसपी ने बताया कि जसीमुद्दीन अंसारी और इरफान अंसारी के बीच चार फीट रास्ते को लेकर विवाद था। दोनों के बीच आपसी सहमती थी कि घर निर्माण के लिए 8 फीट रास्ता छोड़ा जाएगा, जिसमें चार फीट जसमुद्दीन और 4 फीट इरफान अंसारी रास्ते के लिए जमीन छोड़ेगा।इरफान ने घर निर्माण के दौरान 4 फीट जमीन का रास्ता छोड़ दिया था जबकि जसमुद्दीन ने अपना घर बनाने के दौरान रास्ता नहीं छोड़ा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं बहस भी हुई थी।इसी बहस के बाद इरफान ने हत्या की योजना तैयार की थी।
एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि हत्या के लिए इरफान अंसारी ने अब्दुल रमजान और बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सैफुल्लाह खान को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी। 50 हजार रुपए एडवांस के रूप में दिए गए थे। जमीन विवाद में हत्या हुई थी।पुलिस ने पूरे मामले में इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे के अनुसंधान के लिए हरिहरगंज के थाना प्रभारी चंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार एवं अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

