महिला की हत्या के आरोप में माँ और दो बेटी गिरफ्तार…..जमीन विवाद में की थी महिला की हत्या

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। मामला 3 अप्रैल 2025 की शाम का है,जब मृतका शान्ति देवी पर उनके ही गोतिया (रिश्तेदारों) ने हमला कर दिया था।इस हमले में शान्ति देवी बुरी तरह घायल हो गई थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।घटना के समय मृतिका और उनकी बहन बकरी को खूंटा में बांध रही थी।इसी बीच कथित हत्यारोपियों ने लकड़ी के पीढ़े से शान्ति देवी पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद 24 अप्रैल 2025 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं, घटना के बाद मृतका के बेटे गुन्ना कुमार ने 24 अप्रैल को पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने मां पर वार किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया।पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया।टीम ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उनका मृतिका से पहले से विवाद था। इसी बीच विवाद बढ़ने पर उन्होंने मृतका पर जानलेवा हमला किया।पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन कर ली है।साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी पलामू जिले के छतरपुर थाना के देवताही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान लखन यादव की 42 वर्षीय पत्नी कुलमनिया देवी, 22 वर्षीय पुत्री रंजू कुमारी और 19 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गई है। वहीं, मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, अनुसंधानकर्ता छतरपुर थाना घनश्याम मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक छतरपुर थाना सुशील उरांव, महिला आरक्षी 1089 गूंजा कुमारी और महिला आरक्षी 51 पूनम कुंवर, महिला थाना महिला पुलिस बल और सशस्त्र बल छतरपुर थाना पलामू शामिल थे।

error: Content is protected !!