हजारीबाग:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त,वाहन जांच के क्रम में कार से मिले 16 लाख से अधिक नकद,

 

हजारीबाग।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखण्ड पुलिस भी अलर्ट पर है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाहा स्थित झारखण्ड-बिहार चेकपोस्ट के पास गुरुवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 16 लाख से अधिक नकद बरामद किए गए।दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड पुलिस भी कड़ी नजर बनाए हुए है।इसी बीच गुरुवार रात को वाहन चेकिंग कें दौरान पुलिस ने एक कार, वाहन संख्या JHO2BV-0702 को रोका।इस दौरान वाहन सवार व्यक्ति के पास से एक सूटकेस में 16,50000 रुपये नकद मिले। कार सवार व्यक्ति दक्षिणी दिल्ली का रहने वाला है।चौपारण थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा कार को रोका।इस दौरान कार सवार व्यक्ति के सूटकेस से 16,50000 रुपये नकद बरामद किए गए।थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति ने बरामद राशि से संबंधित कोई भी कागजात पेश नहीं किए, जिसके कारण पदाधिकारियों ने जब्ती सूची बनाकर उक्त व्यक्ति सहित पैसे को जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।इस छापेमारी में अंचलाधिकारी संजय यादव, सब-इंस्पेक्टर सरोज सिंह, चौपारण थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर बादल कुमार महतो सहित अन्य जवान शामिल थे।

error: Content is protected !!