Ranchi:पास लेने के चक्कर में बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
राँची।जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में जमशेदपुर से राँची आ रहीं सवारी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।दुर्घटना थाना क्षेत्र लदनापीढी में गुरुवार शाम में हुई है।बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री को चोट आई है। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से राँची आ रही बस (जेएच 05डीयु6045) का चालक आगे चल रहे वाहन के बायीं ओर से पास लेने के दौरान सड़क से नीचे उतर गया।बस का चक्का सड़क किनारे रखे पत्थर में चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना चालक की लापरवाही में हुआ।बस की गति अधिक थी और गलत साइड से पास ले रहा था।

