गुमशुदगी:राँची से NEET की तैयारी कर रहा छात्र लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

 

राँची/पलामू।पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक कुमार शर्मा रहस्यमय परिस्थितियों में राँची से लापता हो गया है। अभिषेक, अजय शर्मा का छोटा पुत्र है और पिछले कुछ वर्षों से राँची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटक्कपुर मोहल्ला स्थित शांतिनगर (एसबीएन स्कूल के सामने) में किराये के कमरे में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

परिजनों के अनुसार, अभिषेक 4 जुलाई 2026, शनिवार की शाम करीब 6 बजे अपने कमरे से अकेले निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी संपर्क से बाहर बताया जा रहा है। काफी खोजबीन के बावजूद 8 जुलाई तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने रातू थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिससे अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर अभिषेक की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

लापता युवक की पहचान 5 फीट 7 इंच लंबाई, सांवला रंग के रूप में की जा सकती है। घटना के समय उसने हल्के हरे रंग की शर्ट, भूरे रंग की लाइनिंग वाली पैंट तथा पैरों में चप्पल पहन रखी थी।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अभिषेक कुमार शर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7870062132 या 9031756283 पर तत्काल सूचना दें।

error: Content is protected !!