गुमला:नाबालिग को ऑटो में बिठाकर की छेड़छाड़, परेशान लड़की ने चलती गाड़ी से लगाई छलांग, तीन आरोपी गिरफ्तार
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के रायडीह थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की है।फिलहाल लड़की का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक छात्रा करम पर्व मनाने अपनी नानी के घर रायडीह थाना क्षेत्र के एक गांव गई थी। जहां से गुरुवार की शाम 5 बजे पैदल ही अपने घर जा रही थी।तभी पीछे से छात्रा के गांव का ही एक ऑटो वाले ने उसे आवाज देकर बुलाया और कहने लगा कि गांव चलना है तो बैठो वह भी गांव ही जा रहा है।एक ही गांव और जान पहचान होने के कारण छात्रा उसके ऑटो में बैठ गई।
कुछ दूर जाने के बाद चालक अपना ऑटो रोककर एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गया। इसी बीच चालक ने अपने दो साथियों को फोन कर वहां बुला लिया।कुछ दूर आगे चलने के बाद उसके दोनों साथी भी ऑटो में सवार हो गए।इसी बीच चालक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा और साथ ही गंदी-गंदी बातें भी करने लगा। इसके बाद छात्रा किसी अनहोनी की आशंका को भांपकर ऑटो रोकने के लिए बार-बार गुहार लगाती रही।लेकिन आरोपियों उसके साथ लगातार छेड़छाड़ करने लगे।जिससे डरकर छात्रा चलती ऑटो से कूद गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई तथा उसके सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं।
घटना के बाद ऑटो चालक तेजी से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रायडीह थाना को दी। रायडीह थाना की दो महिला सिपाही छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंची।जहां से उसे गुमला रेफर कर दिया गया। छात्रा ने बताया टेंपो चालक उसके ही गांव का है और वह विवाहित है।इसी विश्वास में वह उसके ऑटो में बैठ गई थी।
इसी बीच तीनों आरोपियों को रायडीह थाना की कांड संख्या 60/2025 धारा 137(2)/75/ 115(2)/3(5) B.N.S- 2023 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की बहन के द्वारा मामला दर्ज कराए जाने पर तीनों आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है और घायल नाबालिग का इलाज अस्पताल में चल रहा है उसे गंभीर चोट लगी है।

