नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपी फरार..
खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिला के जरियगढ़ थाना क्षेत्र एक आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। दो युवकों ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया है।घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फरार हैं।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना में पीड़िता के दिए आवेदन के अनुसार, शनिवार की शाम वो बाजार घूमने गई थी।बाजार में घुमने के बाद घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक स्कूटी से दो लड़के आए जिसमें से पीछे बैठा लड़के का नाम सुरा है, उसके बाद एक मोटरसाइकिल से एक और लड़का आया। जिसके बाद सुरा बोला कि तुमको हम घर छोड़ देंगे और तुम मेरा दोस्त अमन के मोटरसाइकिल में बैठ जाओ। जिसके बाद लड़की बाइक पर बैठ गयी।
मोटरसाइकिल चालक अमन द्वारा तेजी से बाइक चलाते हुए दूसरे रास्ता की ओर ले जाते हुए रायसिमला जंगल ले गया।जहां अमन द्वारा उसके साथ जबर्दस्ती की गयी। इसके बाद वह अपने दोस्त को फोन कर बुलाया।कुछ देर बाद सुरा एक लड़के के साथ आया और मुझे बोला साथ चलने के लिए कहा।कुछ दूर जाने के बाद सुरा ने दूसरे लड़के को वहां से भेज दिया और मुझे पास के गांव अपने घर ले गया।सुरा ने मुझे रात भर कमरे में अपने साथ रखा। उसके बाद कमरा बाहर से बंद कर भाग गया।
किसी तरह सुबह हुई और एक लड़की ने दरवाजा खोला तब मैं वहां से अपने घर आ पाई।इसके बाद पूरा घटना की जानकारी परिजनों दी।पीड़िता परिजनों के साथ जरियगढ़ थाना पहुंच पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और सीडब्ल्यूसी को सूचित कर दिया गया।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। पीड़िता के आवेदन पर शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना तोरपा और जरियगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके की है।थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

