Ranchi:खलारी में उग्रवादियों ने किया फायरिंग,इलाके में दहशत, जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची।जिले के खलारी थाना क्षेत्र के डकरा कांटा घर (वे-ब्रिज) के समीप प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के उग्रवादियों ने गोलीबारी किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और कोयला व्यवसाय से जुड़े कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं।यह घटना शुक्रवार सुबह को हुई है।

जानकारी के अनुसार जब लोग अपने दैनिक कार्यों और कोयला लोडिंग के काम में जुटे थे, तभी टाटीझरिया पुलिस कैंप से कुछ ही दूरी पर स्थित डकरा कांटा घर के पास उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग की,इसके बाद उग्रवादी फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

फायरिंग के बाद टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के द्वारा इसकी जिम्मेवारी ली गई है।पर्चे में सुदर्शन जी के नाम से कोयला और ईट कारोबारियों को धमकी दी गई है। उग्रवादी पर्चे में लिखा गया है कि कोई भी अगर संगठन को बिना जानकारी दिए और बिना अनुमति के काम करेगा तो वह अपने जानो माल का खुद जिम्मेवार होगा।

वहीं दूसरी तरफ खलारी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।खलारी थाना प्रभारी  ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।फायरिंग करने वाले अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!