Ranchi:तुपुदाना बस्ती में दिन भर चल रहा है मटका, पुलिस भी नहीं कर रही कार्रवाई
राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना इलाके में तुपुदाना बस्ती में इन दिनों मटका का धंधा खूब चल रहा है। सुबह 11 बजे से मटका का खेल शुरू हो जाता है। जो शाम के 5 बजे तक चलता है। मटका खेलने के लिए आसपास के लोग काफी संख्या में जुट रहे है। सूत्रों के अनुसार,ये पूरा खेल एक घर में चल रहा है। जिस जगह मटका चल रहा है उसकी जानकारी पुलिस को है। लेकिन पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मटका खेलने स्थानीय लोग आ रहे है और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई इसमें गवां रहे है। मटका की वजह से आसपास स्थानीय लोगो की परेशानी भी बढ़ गई है। क्योंकि यहां अपराधिक प्रवृति के भी लोग आने लगे है। इसकी वजह से चोरी व छिनतई जैसी घटनाएं भी इन दिनों बढ़ गई है। स्थानीय लोगो ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की। लेकिन इसपर कोई कार्रवाई अबतक नहीं की गई है।


