राँची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,सार्जेंट मेजर का फ्लैट जलकर राख..करीब एक करोड़ का नुकसान…

 

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में अरगोड़ा बस्ती में स्थिति पर्ल ऑर्किड नाम के अपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई।ब्लॉक-A में 11वें तल्ले में फ्लैट नम्बर 1102 पूरी तरह जलकर राख हो गया है।आग इतना भीषण लगा कि फ्लैट का एक भी समान नहीं बच पाया।सूचना पर पहुँचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।वहीं अगल-बगल वाले फ्लैट जलने से बचा लिया गया। यह फ्लैट झारखण्ड पुलिस के सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक का है।

जानकारी के मुताबिक सबसे पहले से धुआं और आग पूजा रूम से निकलना शुरू हुआ।उस वक्त फ्लैट में सार्जेंट मेजर और उनकी पत्नी, दो बच्चे सहित अन्य लोग मौजूद थे।राहत की बात रही कि धुआं उठते ही सभी घर से बाहर निकल गए। बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। इसकी वजह से अफरा तफरी मच गई। पता नहीं चल पाया कि धुआं आखिर कहां से उठा। इसके थोड़ी ही देर बाद पूरे फ्लैट में आज की लपटें उठने लगी।

इसको देखते ही पुलिस की पेट्रिंग टीम और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर मौजूद झारखण्ड पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि जब टीम पहुंची तो आग की तेज लपटें निकल रहीं थी। हालात बेहद नाजुक थे। फिर भी फायर ब्रिगेड की टीम ने मुस्तैदी के साथ इस पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

11वें फ्लोर स्थित फ्लैट में आग लगते ही पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।सभी फ्लोर के लोगों ने तत्परता दिखाई और सीढ़ियों के सहारे अपार्टमेंट से बाहर निकल गये।इसी बीच फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और अभियान शुरू कर दिया। राहत की बात है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया है।जिसमें गहने, मोबाइल,फर्नीचर और कैश सहित अन्य सामान शामिल है।

error: Content is protected !!