लोहरदगा के कैरो में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या,मृतक ससुराल में रह रहा था…पुलिस जाँच में जुटी है

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।यह घटना जिले के जिले के कैरो थाना क्षेत्र के खरता में हुई है।जहां मंगलवार की देर रात 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला हैं, जो पिछले पांच साल से अपने ससुराल खरता में रह रहा था।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी,हलांकि गोली मारने का कारण और किसने मारी गोली इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।