पुरुष मित्र को पीटा फिर युवकों ने की हैवानियत…मेला देखकर घर लौट रही 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म…

 

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता ने परिजनों के साथ रायडीह थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार, वह गत शुक्रवार की रात अपने एक पुरुष मित्र के साथ मरदा मेला घूमने गयी थी।मेला घूमने के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे, तभी मरदा-नारोटोली मोड़ के पास स्थित एक आम बगीचे में मौजूद 8–10 युवकों ने उन्हें घेर लिया।आरोप है कि युवकों ने पहले पीड़िता के साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट की और फिर नाबालिग को जबरन अपने साथ कुछ दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि वह लगातार आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।इसके बाद पीड़िता अपने मित्र के साथ देर रात घर पहुंची और अगले दिन सुबह परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन दिये जाने के बाद थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने उसका बयान लिया और मेडिकल जांच करायी। इसके बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!