झाररखण्ड के लातेहार में अफवाह में बड़ी ट्रेन दुर्घटना,महिला सहित तीन लोगों के मौत,एक घायल… जिला पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद….

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले में सासाराम-राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है।मामले की पुष्टि बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश कुमार ने की है।उन्होंने बताया है कि तीन शव रिकवर कर लिए गए हैं। आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है।लिहाजा, कुछ और लोगों के हताहत होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।वहीं एक घायल बच्चे को अस्पताल भेजा गया है।मृतकों में एक महिला और दो पुरुष है।घटना लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात भीषण रेल हादसा हुआ है।इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है।अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे।इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है।मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है।मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है। मामले में धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पुष्कर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोग हताहत हुए हैं। रेल डिवीजन के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है विस्तृत जानकारी लेने के बाद इसे साझा किया जाएगा।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई है।