प्रेमी-प्रेमिका आम बगान में पार्टी मना रहे थे,उसी दौरान कुछ युवकों ने प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया और महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म,9 हिरासत में…

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम कई युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई जारी है।पीड़िता ने नगर थाना में प्राथमिकी कराई है।

घटना की सूचना मिलते ही निधि द्विवेदी रात में ही नगर थाना पहुंच मामले की जानकारी ली। सदर अस्पताल पहुंच पीड़िता से जानकारी प्राप्त की। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ नगर थाना क्षेत्र के एक आम बगान गई थी। बगान में दोनों ने मिलकर खा पी रहा था।

इसी बीच आसपास के कुछ युवकों की नजर महिला पर पड़ी। सभी युवक महिला के पास पहुंचे और उसके प्रेमी की पिटाई कर भगा दिया। प्रेमी डर से भाग निकला। इसके युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार हो गए।

पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पीड़िता से घटना की जानकारी लेते हुए सभी युवकों को पकड़ लिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। प्राथमिकी कर हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!