प्रेम-प्रसंग:पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी थी सुपारी, पत्नी गिरफ्तार..प्रेमी और शूटर फरार..

 

 

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हेसल रिंग रोड के सर्विस रोड पर 10 फरवरी की रात मिले अज्ञात शव का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मृतक कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव का निवासी था। इस हत्याकांड की साजिश रचनेवाली मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की सुपारी दी थी। 10 फरवरी को दिन में बदमाशों ने महिला के इशारे पर उसके पति को उठाया और हत्या कर शव को हेसल रिंग रोड के नीचे में फेंक दिया।पूछताछ में आरोपी महिला ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि हत्या किस तरह की गई। पुलिस अब सुपारी किलर्स और महिला के प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है।बता दें 10 फरवरी (मंगलवार) रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सर्विस रोड पर एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा, जिसकी सूचना तुरंत अनगड़ा पुलिस को दी गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच पड़ताल में जुटी थी।मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या में पत्नी का अहम रोल सामने आया है।

error: Content is protected !!