लोकसभा चुनाव 2024:झारखण्ड के चार सीटों पर मतदान जारी,वोटरों में काफी उत्साह,बुथों पर लम्बी लम्बी लाइनें लगी, 10 राज्यों में चौथे चरण की वोटिंग हो रही है…

मतदान जरूर करें ..

राँची।झारखण्ड में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है। सात चरणों में देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है, उस लिहाज से आज चौथे चरण का चुनाव है, लेकिन झारखण्ड के लिहाज से ये पहले चरण का चुनाव है। आज झारखण्ड के चार लोकसभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सांसद और पहली बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। इस बार सभी 2427 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

देश में आज (सोमवार) को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है।इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखण्ड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके अलावा ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे।इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं।कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं।चुनाव पर निगरानी के लिए 364 ऑब्जर्वर और 4661 उड़नदस्ते हैं।इनके अलावा 4438 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी चुनाव क्षेत्र में होंगी। दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन चुनाव क्षेत्रों में 1016 अंतर राज्यीय सीमा और 121अंतर राष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट हैं।

 

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

https://x.com/narendramodi/status/1789834123625845047?s=08