लोहरदगा का शातिर चेन स्नैचर असरूद्दीन चेन छिनतई कर भागने के दौरान राँची पुलिस के हत्थे चढ़ा…शहर में अकेले देता था घटना को अंजाम…छिनतई का चेन खरीदने वाला भी गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने शहर में 14 से अधिक जगहों पर चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए एक स्नैचर और एक जेवर दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्नैचर का नाम असरुद्दीन अंसारी (45) वह मूल रूप से लोहरदगा का रहने वाला है। वहीं उससे स्नैचिंग की चेन खरीदने वाला जेवर दुकानदार पप्पू कुमार (40) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में स्थित मधुकम में रहता है। स्नैचिंग करने के बाद असरूद्दीन अंसारी जेवर दुकानदार पप्पू कुमार के पास जाता था और औने पौने दाम में उसे चेन बेच देता था। जिसे पप्पू कुमार तुरंत गलाकर सॉलिड सोना बना देता था ताकि पुलिस भी अगर उसके यहां छापा मारे तो छिनतई का चेन नहीं मिले।एसएसपी ने बताया कि सोनार व स्नैचर के पास से 30 ग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया है,जो स्नैचिंग है। गिरफ्तार स्नैचर ने शहर में लगातार कई जगहों पर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है।गिरफ्तार चेन स्नैचर ने राजधानी राँची के चुटिया,डोरंडा,अरगोड़ा, बरियातू और जगरनाथपुर थाना क्षेत्र सहित कई अन्य जगहों पर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि चुटिया थाना क्षेत्र में अपराधी ने 11 सितंबर को पूजा करने जा रही एक बुजु‌र्ग महिला से चेन छिनतई की थी। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा थाना की पुलिस सक्रिय हुई और पहले सीसीटीवी फुटेज निकाला गया। सीसीटीवी और बाइक के लोकेशन से असरूद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जेवर दुकानदार पकड़ा गया।

लोहरदगा से आकर राँची में चेन छिनतई कर फिर लोहरदगा भाग जाता था

शातिर चेन स्नैचर असरुद्दीन अंसारी लोहरदगा का रहने वाला है। लेकिन ये शातिर चेन स्नैचर राजधानी राँची में बीते कई दिनों से अकेले चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था।बीते दिनों चुटिया इलाके के निवारणपुर से एक महिला से चेन छिनतई कर भगाने लगा तो पुलिस इसके पीछे पड़ गई।
लोहरदगा भागने के दौरान पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया।

शातिर चेन स्नैचर ऐसे पुलिस के गिरफ्त में आया…

मिली जानकारी के अनुसार,शातिर चेन छिनतई करने वाले असरुद्दीन अंसारी कई दिनों से राँची के अलग अलग थाना क्षेत्र में महिलाओं से चेन छिनतई कर भाग जा रहा था।बीते दिनों डोरंडा और जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में चेन छिनतई हुई थी।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में इसका बाइक नम्बर मिल गया।उसके बाद पुलिस ने इसके बाइक का लोकेशन निकाला तो शहर में कई जगहों इसकी बाइक का लोकेशन मिलने लगा।असरुद्दीन ने बाइक में कार का नम्बर लगा रखा था।पुलिस ने इस नम्बर की जांच की तो पता चला कार कई दिनों से बाहर नहीं निकला है।उसके बाद पुलिस ने इसी नम्बर को ट्रेस करना शुरू किया।उसके बाद शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।इस छापेमारी में कांके,डोरंडा,जगरनाथपुर और चुटिया थाना की पुलिस शामिल थे।शातिर चेन स्नैचर को पकड़ने में चुटिया थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विवेक कुमार,सब इंस्पेक्टर जितेंद्र मिश्रा का अहम योगदान रहा है।

चेन छिनतई कर सोनार को बेच देता था

शातिर चेन स्नैचर असरूद्दीन अंसारी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चेन छिनतई करने के बाद चेन को जेवर दुकानदार पप्पू को बेच देता था।उसके बाद पैसा लेकर घर चला जाता था।बताया कि 2024 में जेल से बाहर आने के बाद कुछ महीने चेन छिनतई करना छोड़ दिया था।लेकिन फिर उसने अकेले चेन छिनतई करने का प्लान बनाया और राँची में चेन छिनतई करना शुरू कर दिया। 

दूध लेने जा रही वृद्ध महिला से चैन छिनतई

इधर राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा साकेत नगर में बाइक सवार स्नैचरों ने 60 वर्षीय सावित्री गिरी (पति स्वर्गीय भैरव गिरी)के गले की चैन छिनतई कर फरार हो गए।घटना शनिवार की सुबह आठ बजें की है।जानकारी के अनुसार महिला घर से दूध लेने के लिए निकली थी इसी दौरान उनके घर के पास घूम रहे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे एवं चैन छिनतई कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया जिसके बाद अन्य लोग जुटे परंतु तब तक बाइक सवार भाग चुके थे। पूरी घटना घर के आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मामले में महिला द्वारा लिखित शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

 

error: Content is protected !!