Ranchi:टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरे ऑटो पर गिरा लाइट टॉवर, दो महिला की दर्दनाक मौत,कई गंभीर…ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा..
राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि हादसे में ऑटो में बैठे करीब आधा यात्री बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थनीय लोगो की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बेड़ो टोल प्लाजा के पास से एक ऑटो गुजर रहा था। ऑटो में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री बैठे हुए थे।इसी दौरान टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर अचानक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में सभी यात्री ऑटो में ही दब गए। हादसे को देख स्थानीय और टोल कर्मी भागे भागे मौके पर पहुचे और ऑटो में दबे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच नगड़ी पुलिस भी मौके पर पहुची।लेकिन इस दौरान ऑटो में सवार दो महिलाओं की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। वहीं पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।कई की स्थिति नाजुक है।सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर का अगला भाग जिसमें काफी सारे लाइट्स लगे रहते हैं, वही भाग ऑटो पर गिरा था। इस वजह से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जो यात्री घायल हैं उनकी स्थिति भी ठीक नहीं है।स्थानीय लोग और पुलिस की टीम सही समय पर मौके पर पहुंच गई, नहीं तो हताहतों की संख्या और ज्यादा होती।जिन दो महिलाओं की जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
राँची पुलिस द्वारा लाइट टावर कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।मामले में जो भी दोषी होगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।इधर गुस्साए स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा के पास जमकर हंगामा किया है।गुस्साए लोगों ने तोडफ़ोड़ भी की है।सड़क जाम कर दिया है।वहीं अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है।