लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के 2 सक्रिय उग्रवादी को किया गिरफ्तार
लातेहार।प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखण्ड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के 2 सक्रिय उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान अमीन अंसारी (30) पिता नईम मियां गांव नावागढ़ एवं कृष्णा साहू उर्फ कृष्णा प्रसाद (30) पिता लक्ष्मीनारायण साव नरेशगढ़ लातेहार के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लातेहार के एसडीपीओ अरविंद कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार के 2 सक्रिय जेजेएमपी उग्रवादी इलाके में सक्रिय हैं। इस सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने जेजेएमपी के 2 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपीडीओ ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी टीम ने पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरततते हुए नावागढ़ में उग्रवादी अमीन अंसारी के घर की घेराबंदी की।छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद अमीन अंसारी ने उसके साथ आये एक और जेजेएमपी उग्रवादी कृष्णा साहू के बारे में जानकारी दी।पुलिस ने उसे भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि दोनों जेजेएमपी उग्रवादियों के विरुद्ध लातेहार थाना में कांड संख्या 264/23 की विभिन्न धाराओं में कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी है।पूछताछ के क्रम में उग्रवादियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों का अपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी टीम में लातेहार के प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिन्हा, विक्रांत उपाध्याय, सहायक अवर निरीक्षक सोनू कुमार और कोने पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे।

