राजधानी राँची में देर रात अपराधियों ने चार लोगों को मारी गोली..! स्थिति गंभीर, मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँची..

राँची।राजधानी राँची के डोरंडा के बेलदार मुहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।चार लोगों को गोली लगने की सूचना है।मिली जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ले में एक कुख्यात अपराधी के गुर्गे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें चार लोगों को गोली मारी गई है।घायलों को पुलिस ने रिम्स में भर्ती कराया है।मौके पर कई थाना की पुलिस पहुँची हैं।एक को छाती में गोली मारी गई है।जिसकी स्थिति नाजुक है।चारों घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।जिन्हें गोली मारी गई हैं उनका नाम इमरान,तबरेज,नदीम और अंजुम बताया जा रहा है।हालांकि पुलिस ने तीन लोगों को गोली लगने की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,देर शाम पुरानी रंजिश में दो गुटों में लड़ाई हुआ था।जिसमें एक अपराधी किस्म के युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया।उसके बाद ये घटना हुई है।गोलीबारी करने वाले अपराधी इलाके के कुख्यात अपराधी के गुर्गे बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है।इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुँचे हैं।मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!