Ranchi:कार से अपहरण किया फिर लूट लिया मोबाइल और पैसे…महिला से चेन छिनतई…मोबाइल चोरी होने के बाद यूपीआई से खाते से निकाले 3.51 लाख

राँची।राजधानी राँची में कार से आए पांच अपराधियों ने एक 55 साल के व्यक्ति का पहले अपहरण किया। फिर उन्हें एटीएम में ले गए। उनके एकाउंट से पैसे निकाले। मोबाइल छिनने के बाद उन्हें फिर छोड़ दिया। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में हवाईनगर रोड नंबर 2 में रहने वाले कपिलदेव पंडित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 7 सितंबर को दिन के 12.30 बजे डीपीएस स्कूल के पास पुल से वे गुजर रहे थे। उसी दौरान एक कार से पांच लोग आए। उन्हें पुल के पास से अपहरण कर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। फिर उन्हें एक एटीएम में ले गए। उक्त एटीएम में उनके खाते से पैसे निकलवाए। फिर उनका मोबाइल, उनके पास नगद 3400 रुपए थे छिन लिया। फिर दिन के 3.45 बजे हटिया में जेबीवीएनएल कार्यालय के पास कार से उतार कर भाग गए। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

हिनू में 60 साल की महिला से चेन छिनतईन

राँची के हिनू में 60 साल की महिला इंदु तिर्की से बाइक सवार स्नैचरों ने चेन छिन लिया और सीओ अॉफिस की ओर फरार हो गए। इस संबंध में पोखरटोली डोरंडा निवासी इंदु तिर्की ने डोरंडा थाने में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इंदु देवी चर्च जा रही थी। चर्च जाने के दौरान बाइक से आए दो युवकों में से एक ने उनके गले से चेन छिन लियै और तेजी से सीओ अॉफिस हिनू की ओर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी के अाधार पर स्नैचरों की तलाश कर रही है।

मोबाइल चोरी होने के बाद यूपीआई से खाते से निकाले 3.51 लाख

राँची के मांडर के रहने वाले रंजीत केरकेट्टा के खाते से साइबर अपराधियों ने 3.51 लाख रुपए निकाल लिए। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रंजीत का मोबाइल टांगर बसली बाजार मांडर से चोरी हो गया था। अगले दिन उनके खाते से यूपीआई के जरिए साइबर अपराधियों ने 3.51 लाख रुपए निकाल लिए। जब चोरी के अगले दिन रंजीत केरकेट्टा ने अपना मोबाइल नंबर बंद करा दूसरा नंबर जारी कराया था। जब वे अपने बैंक एकाउंट अपडेट कराने के लिए बैंक गए तब उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से पैसे निकाले गए है।

error: Content is protected !!