बिहार में महागठबंधन से अलग हुआ जेएमएम, 06 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा…

 

राँची।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखण्ड की सत्तारूढ़ सबसे बड़ी पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।बिहार में राजद की उपेक्षा से नाराज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर ये बातें कहीं। पार्टी की ओर से बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने बिहार की छह सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया,मनिहारी,जमुई और पीरपैंती पर उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है और यह संख्या 10 तक जा सकती है। उन्होंने बताया कि बिहार में हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।पार्टी ने आज ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, डॉ. स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, अभिषेक प्रसाद पिंटू, हेमलाल मुर्मू, पंकज मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, मिथिलेश ठाकुर सहित 20 स्टार प्रचारकों के नाम भी घोषित कर दिया।इन स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है।अब बिहार में चुनाव बहुमुखी हो गया है। महागठबंधन में भी खींचतान है,ऐसे में हमारी पूरी कोशिश होगी कि हमारे सभी छह उम्मीदवार जीत दर्ज करे। हम पूरी समर्पण के साथ बिहार चुनाव लड़ेंगे।झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमने बिहार में गठबंधन के सभी घटक दल और खासकर राजद-कांग्रेस के आलाकमान से अपनी चिन्हित सीट के बारे में बात की।लेकिन इस पर अभी तक हमें कोई तरजीह नहीं दी गयी. बिहार में राजद ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया।

JMM महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों – राजद, कांग्रेस और विशेष रूप से राजद से संपर्क किया, क्योंकि यह वहां सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। उनके माध्यम से, हमने अपनी चिन्हित सीटों के बारे में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया, जहाँ हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से JDU-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे हैं।झारखण्ड में, हमने 2019 में राजद और कांग्रेस का समर्थन किया। हमने उन्हें अपनी सीटें दीं, हमने केवल राजद को सीटें नहीं दीं। सात सीटों में से, चतरा से केवल एक विजयी उम्मीदवार को पाँच साल के लिए मंत्री बनाया गया। 24 चुनावों के बाद भी, हमने राजद को छह सीटें दीं और उनके एक विजयी उम्मीदवार को वर्तमान मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण पद दिया। हमने फैसला किया है कि हम धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती से अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में झामुमो इंडिया ब्लॉक में रहकर चुनावी समर में उतरना चाहता था लेकिन अभी तक राजद-कांग्रेस की ओर से झामुमो की दावेदारी को नजरअंदाज करने के बाद पार्टी ने बिहार की छह विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी।

error: Content is protected !!