सरायकेला में झामुमो को लगा तगड़ा झटका,इस नेता ने कहा हम चंपाई दादा के साथ, चंपाई सोरेन पर चढ़ा भगवा रंग…

 

सरायकेला-खरसावां। झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पहले सरायकेला में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को तगड़ा झटका लगा है।सत्तारूढ़ पार्टी के हेवीवेट नेता सोनाराम बोदरा ने चंपाई सोरेन के साथ चलने का ऐलान कर दिया है।वहीं, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भगवा रंग चढ़ता दिख रहा है। झारखण्ड की राजनीति में नया अध्याय लिखने चले चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड नारंगी हो गया है।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कहने के बाद चंपाई सोरेन कोल्होन के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में वह शनिवार को सरायकेला पहुंचे।रास्ते में समर्थकों ने जगह-जगह उनका का स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी की गई।सरायकेला में चंपाई सोरेन के कटआउट लगाए गए हैं।उनके कटआउट और होर्डिंग्स की खूब चर्चा हो रही है।

चंपाई सोरेन के के कटआउट का बैकग्राउंड बदल गया है। पहली बार यहां चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड हरा की बजाय भगवा रंग का है। होर्डिंग्स भी भगवा रंग के ही हैं।होर्डिंग्स में सिर्फ चंपाई सोरेन जिंदाबाद लिखा है। कटआउट लगाने वाले का नाम नहीं है। सरायकेला के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भी चंपाई सोरेन के कटआउट का बैकग्राउंड भगवा ही था।

यहां बने फाउंटेन (फव्वारे) से जो पानी निकल रहा था, उसका भी रंग भगवा हो गया। झारखण्ड आंदोलनकारी और लंबे समय तक झामुमो के सिपाही रहे चंपाई सोरेन के कार्यक्रम में भगवा रंग देखकर सभी चकित हैं।चारों ओर इसकी चर्चा हो रही है।लोगों में चर्चा इस बात की है कि चंपाई दादा भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं। 

वहीं चंपाई सोरेन से जब पूछा गया कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे, तो वह इस सवाल को बड़ी चतुराई से टाल गए।कहा कि अगल रास्ते पर निकल गए हैं अब नया अध्याय लिखेंगे। आने वाले दिनों में नया संगठन बनायेंगे या फिर अच्छा दोस्त मिला, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे, जनता की सेवा करेंगे।चंपाई सोरेन ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही मैंने उन लोगों के लिए आंदोलन किया, जिनके बदन पर कपड़े और पैरों में चप्पल नहीं थे। इन आंदोलनों की वजह से ही टाटा स्टील एवं यूसिल (UCIL) समेत कई कंपनियों में हजारों लोगों को स्थायी नौकरी मिली।उन्होंने कहा कि अपने 5 महीने के छोटे से कार्यकाल में हमने सदैव झारखण्ड के आदिवासियों, मूलवासियों, पिछड़ों, दलितों, माहिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के हित में काम किया। अपने जीवन के नये अध्याय में भी झारखण्ड की जनता के हित के मुद्दे पर ही आगे बढ़ेंगे। लोगों का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास रहेगा।

https://x.com/ChampaiSoren/status/1827339343536812367?s=19

चंपाई सोरेन के साथ कदम मिलाकर चलेंगे : सोनाराम बोदरा

सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के साथ चलने व कदम से कदम मिला कर चलने की घोषण की। कहा कि पूर्व चंपाई दादा ने नया राजनीतिक सफर शुरू किया है, उनके इस सफर में हम साथ हैं। कहा कि कोल्हान टाइगर ने गुरुजी के साथ मिलकर अलग राज्य की लड़ाई लड़ी। आदिवासी-मूलवासी का सपना कैसे पूरा हो, इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।