Jharkhand:राज्य के पूर्व डीजीपी केएन चौबे आज हुए सेवानिवृत्त,जैप वन मैदान में दी गई सलामी

राँची।झारखण्ड के पूर्व डीजीपी व वर्तमान में डीजी रैंक के अधिकारी कमलनयन चौबे आज मंगलवार को सेवानिवृत हो गए है। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी कमलनयन चौबे जून, 2019 से 14 मार्च 2020 तक राज्य पुलिस के डीजीपी पद पर थे। 1986 बैच के आईपीेस अधिकारी कमल नयन चौबे मंगलवार (31 अगस्त) को सेवानिवृत्त हो गए। केएन चौबे डीजी सह विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण के पद से केएन चौबे सेवानिवृत्त हुए हैं।आज मंगलवार को जैप वन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जवानों के द्वारा उन्हे सलामी दी गई।केएन चौबे जैप वन ग्राउंड में एक एक कर सभी अधिकारियों से मुलाकात की और उसके बाद परेड का निरीक्षण किया।वहीं डीजीपी नीरज सिन्हा ने स्मृति चिंह भेंट किया।विदाई समारोह में डीजी, एडीजी,आईजी, डीआईजी,एसएसपी,एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

08 जून 2019 को बने थे झारखंड के डीजीपी:

केएन चौबे आठ जून 2019 को झारखण्ड के डीजीपी बनाए गए थे।उन्होंने राज्य के 12वें डीजीपी का पदभार लिया था.वे इससे पूर्व बीएसएफ में एडीजी ऑपरेशन थे।पूर्व में वे संयुक्त बिहार में देवघर, बेगूसराय, अररिया, लखीसराय के एसपी रह चुके हैं। केएन चौबे लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे प्रफुल पटेल व बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के ओएसडी भी रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वर्ष 2014 में जैप के एडीजी थे।इसके बाद दुबारा 2016 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और तब से बीएसएफ में पहले आइजी फिर एडीजी बने केएन चौबे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है।वे यहां इतिहास के प्रोफेसर भी रहे।उनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे आइएएस अधिकारी है। पिता उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।केएन चौबे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!