झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे,गंभीर रूप से घायल, दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे लेकर पोस्ट किया है और मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।इरफान अंसारी ने बताया कि बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है।

इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि वे लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।साथ ही ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे खुद उनके हेल्थ के पल-पल की फीडबैक ले रहे हैं। फिलहाल मंत्री रामदास सोरेन को जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में ले जाया गया है। वहां से थोड़ी देर में दिल्ली में के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा। उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही अस्पताल के पास समर्थकों की भीड़ जुट गई है।

रामदास सोरेन झामुमो के बड़े नेताओं में से एक हैं।वर्तमान में घाटशिला से विधायक हैं। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें कोल्हान के बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए मंत्री बनाया था। 2024 के चुनावी नतीजों के बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया।

error: Content is protected !!