झारखण्ड निकाय चुनाव का हो गया शंखनाद, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना…

 

राँची।झारखण्ड में निकाय चुनाव 2026 का शंखनाद हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। नामांकन 29 जनवरी से शुरू होगा।आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की अपील की है।झारखण्ड राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार 27 जनवरी 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया है।निर्वाचन आयुक्त की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,राज्य में 23 फरवरी 2026 दिन सोमवार को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की तिथि घोषित की गई है।निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना के अनुसार, नामांकन से लेकर मतगणना तक की सभी महत्वपूर्ण तिथियां तय कर दी गई हैं। यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर निगम) के माध्यम से लागू होगा।चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कल यानी 28 जनवरी 2026 बुधवार को होगी।इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही आचार संहिता प्रभावी मानी जाएगी।निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) से 4 फरवरी 2026 (बुधवार) तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को होगी। इसी दिन तय होगा कि कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहेंगे।अभ्यर्थी 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को अपना नाम वापस ले सकेंगे।इसके अगले दिन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी के अनुसार, मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा।वहीं, मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है। क्लिक करें –PressNote of NP Election – 2026

error: Content is protected !!